Spread the love

रिकांगपिओ। 75वें आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 31 मई को हिमाचल आगमन पर शिमला स्थित ऐतेहासिक रिज मैदान से केंद्र सरकार द्वारा आरंभ की गई 13 महत्वाकांक्षी योजनाओं के कुछ लाभार्थियों के साथ वर्चुअल माध्यम से संवाद स्थापित किया जाएगा। इसे किन्नौर जिला के मुख्यालय रिकांगपिओ स्थित बचत भवन के सभागार में एक बड़ी स्क्रीन के माध्यम से दिखाया जाएगा। यह जानकारी सोमवार को यहां उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
सादिक ने बताया कि इस दौरान जिले के विभिन्न केंद्रीय योजनाओं, जिनमें प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण व शहरी), प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पोषण अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण व शहरी), जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री स्वनिधी योजना व एक राष्ट्र-एक राशन कार्ड योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, आयुष्मान भारत हेल्थ एवं वैलनेस सैंटर व प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के जिले से संबंधित लाभार्थी शामिल होंगे तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाभार्थियों के साथ सीधे संवाद को देख सकेंगे। डीसी ने बताया कि इस कार्यक्रम में सांसद, स्थानीय विधायक, जिला परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, पंचायत समितियों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यों सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान व अन्य जन प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा। बैठक की कार्यवाही का संचालन सहायक आयुक्त बिमला वर्मा ने किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित थे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *