Spread the love

मंडी। प्रदेश के मंडी जिले के कमांद में शुक्रवार रात एक पिकअप के गहरी खाई में लुढ़कने से कार में सवार तीन युवकों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे में एक युवक की मौत मौके पर ही हो गई थी, जबकि दूसरे युवक की मौत इलाज के दौरान मंडी अस्पताल में हुई। वहीं तीसरे युवक को घायल की अवस्था में उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया, इस की युवक की रास्ते में मौत हो गई।
मृतकों की पहचान भूपिंद्र शर्मा (24) निवासी बाल्ट, बल्ह, जिला मंडी, लवदीप (18) निवासी समलोण बल्ह/जिला मंडी व निधि सिंह (32) निवासी मेहवा, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। निधि सिंह कमांद स्थित पेट्रोल पंप में बतौर सेल्समैन काम करता था। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *