शिमला। शिमला पुलिस ने जुब्बल के में एक व्यक्ति से चरस बरामद की है। पुलिस की टीम ने जुब्बल क्षेत्र में गश्त और नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति के कब्जे से 535 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
