चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में आज एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। चंबा जिले के बनीखेत-सुंडला मार्ग पर सुबह यह हादसा हुआ है। इस सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। साथ ही एक व्यक्ति के गंभीर से घायल होने की भी सूचना है। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, चंबा जिले में बनीखेत-सुंडला मार्ग पर सुबह यह सड़क हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि कार वहां हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सभी शवों को आगामी कार्रवाई के लिए चंबा मेडिकल कालेज भेजा है। साथ ही घायल को भी चंबा भेजा गया है।
