Spread the love

शिमला। प्रदेश में अब कर्फ्यू में ढील की अवधि एक घंटा और बढ़ गई है। इस संबंध में सभी जिला उपायुक्तों ने अलग-अलग आदेश जारी किए हैं। इस कड़ी में शिमला जिले में अब सुबह 9.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक कर्फ्यू में ढील रहेगी। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं और आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेंगे।

वहीं, जिला दंडाधिकारी सोलन केसी चमन ने 18 मई, 2020 को जारी अपने आदेशों में आंशिक संशोधन किया है। इस संशोधन के अनुसार सोलन जिला में कर्फ्यू ढील का समय अब बढ़ाकर प्रातः 8.00 सांय 4.00 बजे तक कर दिया गया है। इस सम्बन्ध में अन्य शर्तें पूर्ववत रहेंगी। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हो गए हैं और आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेंगे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *