Spread the love

बिलासपुर। भाजपा प्रदेश महामंत्री व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रभारी त्रिलोक जम्वाल ने कहा है कि प्रशिक्षण भाजपा की कार्यशैली का एक महत्वपूर्ण भाग है। इन प्रशिक्षण शिवरों की शुरुआत राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने दिल्ली से की थी और अब प्रदेश, ज़िला के बाद मंडल में बूथ स्तर तक हो रहे हैं। वे बिलासपुर सदर भाजपा मंडल के ग्राम केंद्र के अभ्यास वर्ग में बोल रहे थे। 
जम्वाल ने कहा कि भाजपा एक ऐसा राजनीतिक दल है जो सत्ता के माध्यम से समाज की सेवा करने में अग्रिम भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा की भाजपा के 7 मोर्चे और 29 प्रकोष्ठ प्रदेश में काम करते हैं, जिसके माध्यम से भाजपा का हर वर्ग में कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन की रचना इतनी सुदृढ़ है कि बिलासपुर सदर में 2022 में एक बार फिर कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और भाजपा की शक्ति को बढ़ाना हमारा काम है। इस कड़ी में सभी अपना बूथ सबसे मजबूत की योजना पर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय मे पंच परमेश्वर सम्मेलन का आयोजन करेगी भाजपा जिसमे सभी वार्ड मेंबर भाग लेंगे।

त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र से जनता ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को तीन तीन बार विधानसभा भेजा है, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को केंद्र में सांसद चुन कर भेजा और अब सुभाष ठाकुर को विधानसभा भेजा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में केंद्र व प्रदेश की कई योजनाओं का बड़ा लाभ मिल रहा है। इनमें आयुष्मान योजना व हिम केयर योजना व हिमाचल गृहणी सुविधा योजना जो कि उज्ज्वला योजना का ही एक रूप है। इस योजना का उद्देश्य राज्य में लाभार्थी महिलाओं को एलपीजी कनेक्शन प्रदान करना है। इस अभ्यास वर्ग में भाजपा प्रदेश महामंत्री व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रभारी त्रिलोक जम्वाल, विधायक सुभाष ठाकुर, मंडल अध्यक्ष हंस राज ठाकुर, ज़िला प्रवक्ता रूप लाल ठाकुर, मंडल महामंत्री प्यारे लाल चौधरी, पवन ठाकुर, ज़िला परिषद अध्यक्ष मुस्कान एवं प्रसेश सचिव सीमा ठाकुर विशेष रूप में उपस्थित रहे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *