Spread the love

शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम से कुल्लू जिला के विधानसभा क्षेत्र कुल्लू में लगभग 40 करोड़ रुपए लागत की 14 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री खराब मौसम के कारण आज कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर नहीं जा पाए।
जयराम ठाकुर ने तहसील कुल्लू के खराहल गांव में एक करोड़ 97 लाख रुपए की लागत से उठाऊ जलापूर्ति योजना तलोगी, मटारना और तराकड़ा के सुधार कार्य, भुंतर तहसील में 1.01 करोड़ रुपए की लागत से उठाऊ सिंचाई योजना (एलआईएस) पिरडी और ग्राम पंचायत चैंग में 1.05 रुपए की लागत से उठाऊ सिंचाई योजना फाटी चैंग का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने 35.05 करोड़ रुपए लागत की विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यास किए। इसमें ग्राम पंचायत चैपारसा में 1.71 करोड़ रुपए की लागत से लग वैली के शेष बचे गांव के लिए जलापूर्ति योजना, 5.67 करोड़ रुपए की लागत से ग्राम पंचायत मानगढ़ में जलापूर्ति योजना समालग, ग्राम पंचायत मशणा में जलापूर्ति योजना मशणा, ग्राम पंचायत चौपारसा में जलापूर्ति योजना ग्रामंग, ग्राम पंचायत बरामन में जलापूर्ति योजना डूगीलग-शिलधारी और ग्राम पंचायत फलाण में जलापूर्ति योजना फलाण, 9.62 करोड़ रुपए की लागत से ब्यास नदी से 16 टंकी शिलधारा उठाऊ जलापूर्ति योजना, तहसील कुल्लू में 2.95 करोड़ रुपए की लागत से उठाऊ सिंचाई योजना (एलआईएस) न्यूली-थर्मान, तहसील कुल्लू में 1.91 करोड़ रुपए की लागत से उठाऊ सिंचाई योजना न्यूली-थर्मान के सीएडी कार्य, उठाऊ सिंचाई योजना शमशी के लिए 2.11 करोड़ रुपए के सीएडी कार्य, तहसील कुल्लू की मोहल खड्ड पर 4.61 करोड़ रुपए की लागत से भण्डारण टैंक व रिचार्जिंग जलाशय, 97 लाख रुपए की लागत से ग्राम पंचायत कसोल में पीडबल्यडीूएसएस छलाल, कटागला, रशोल और चोंज के अतिरिक्त नए स्रोत व सुधार, तहसील कुल्लू में 1.58 करोड़ रुपए की लागत से जलापूर्ति योजना टील-संागचन और ब्राधा के संवर्धन, 3.07 करोड़ रुपए की लागत से उठाऊ सिंचाई योजना शमसी के वितरण का नवीनीकरण कार्य और तहसील कुल्लू में 83 लाख रुपए की लागत से उठाऊ सिंचाई योजना जिया के सीएडी कार्य शामिल हैं। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *