Spread the love

शिमला। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने शिमला में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो विश्वास हिमाचल के लिए दिखाया है, उसके लिए हिमाचल ऋणी रहेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कोविड संकटकाल में तीन बजट दिए, जोकि एतिहासिक है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत बनाना केवल स्लोगन नहीं है, इसकी प्रेक्टिकल सम्भावना को पूरा करना सबसे बड़ी प्रमाणिकता है। उन्होंने कहा कि वोकल फ़ॉर लोकल हमारे बड़ा अभियान है। इसमें हमें हिमाचल के सभी लोकल वस्तुओं एवं संस्कृति को बढ़ावा देना है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के संगीत में मिठास है जो कि पूरे देश में चर्चित है। हमें अपनी संस्कृति को बढ़ावा देना है और हम अपनी इस विरासत को लुप्त नहीं होने देंगे, पूरे विश्व में पहुंचाएंगे, यह हमारा संकल्प है। उन्होंने कहा – मैंने अपने संकल्प में कला और संस्कृतिक क्षेत्र चुना है और इसको बढ़ाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि हमारा हिमाचल देव भूमि है और यह एक बड़ा कारण है कि हमारी संस्कृति बहुत अच्छी है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमारे प्रदेश की पेंटिंग्स दुनिया में कुछ भी प्रभाव छोड़ सकती है। हमें इनको दुनिया तक पहुंचाना है। उन्होंने पत्रकारों के जवाब में कहा कि जहां ज़मीन मिलेगी, हम खेलों को बढ़ावा देने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। इस विषय मे राजनीतिक कटाक्ष से बेहतर है कि एक स्वर में हिमाचल को आगे ले जाने में काम करे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *