Spread the love

शिमला। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में प्रतिनिधि मंडल ने आज राज्यपाल से मुलाकात की। इसमें प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति की नियुक्ति व विश्वविद्यालय में भर्तियों की न्यायिक जांच की मांग की तथा RUSA छात्रों की परेशानियों के बारे में अवगत करवाया।

प्रदेश अध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर ने कहा कि कुलपति 2016-18 तक BJP मोर्चा के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत रहे। उनकी इन सेवाओं के लिए उन्हे कुलपति बनाकर अधिनियम 35.20 को भंग किया है। इससे पूर्व इस अधिनियम के साथ छेड़छाड़ करने वाले प्रोफेसर को नौकरी से निष्कासित किया गया था। उन्होंने कहा कि यदि कुलपति को नहीं हटाया गया तो NSUI इस मामले में चुनाव आयोग के पास जाकर केस दर्ज करवाएगी। उन्होंने भर्ती मामले की भी न्यायिक जांच की मांग की है।

उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में New Rusa बैच के छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। RUSA छात्रों लगभग 6 वर्षों डिग्री नहीं मिली है जिसका ज़िम्मेवार विवि प्रशासन व ERP system की ख़ामियां है।

प्रदेश अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर ने कहा कि RUSA छात्रों के भविष्य को देखते हुए re -assessment पोर्टल खोला जाना चाहिए व डिग्री पास करने का एक मौक़ा दिया जाना चाहिए। छतर सिंह ठाकुर ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के अंदर विश्वविद्यालय कुलपति की नियुक्ति रद्द व Rusa छात्रों के लिए कोई नीति नहीं बनाई तो Nsui उग्र आंदोलन के लिए तैयार रहेगी। इस प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष के अलावा परिसर अध्यक्ष प्रवीण मिनहास, अभय ठाकुर व महेश ठाकुर मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *