Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना के मामलों की रफ्तार बढ़ गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 356 नए मामले पाजिटिव आए हैं। इस दौरान शिमला जिले में सबसे अधिक 96, मंडी में 89, चंबा में 53, कांगड़ा में 37, बिलासपुर में 25, हमीरपुर में 16, कुल्लू में 14, ऊना में 12, सिरमौर में 6, लाहौल-स्पीति व सोलन जिले में 4-4 मामले कोरोना पाजिटिव आए हैं। इस प्रकार प्रदेश में कोरोना वायरस के अब तक कुल 207700 मामले पाजिटिव आ चुके हैं। इनमें से अब तक 202194 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और शनिवार को 134 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में अब कोरोना वायरस के 1949 एक्टिव केस हो गए हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस से कुल 3517 मरीजों की मौत हो चुकी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *