Spread the love

शिमला। प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त ने शुक्रवार को शिमला जिले के जुब्बल-कोटखाई हलके का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की प्रमुख फसल सेब के बागीचों को भी देखा। उन्होंने सेब पैदा करने वाले बागवानों से भी बातचीत की और उनकी दिक्कतें जानी। संजय दत्त ने बागवानों से पूछा कि कैसे इनका रखरखाव होता है और सेब की पैकिंग और इसकी ग्रेडिंग कैसे होती है। उन्होंने वहां सेब को मशीन के माध्यम से की जा रही ग्रेडिंग को देखा और इसमें उन्होंने गहरी रूचि ली। 

संजय दत्त ने इस दौरान बागवानों से बातचीत करते हुए सेब बागान से सम्बंधित समस्याओं की भी जानकारी ली। उन्होंने बागवानों के कड़े परिश्रम की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश का सेब देश में ही नही, पूरे विश्व मे अपनी मिठास और गुणवत्ता के लिए जाना जाता है, जिसके लिए यहां के बागवान बधाई के पात्र हैं। उन्होंने सेब उपज की नई तकनीक पर चर्चा करते हुए पारंपरिक तरीके से उगाए जाने वाले सेब की जानकारी हासिल की। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *