Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश सचिवालय कर्मचारी संघ के चुनाव का बिगुल बज गया है। चुनाव 25 अगस्त काे प्रदेश सचिवालय में हाेंगे। संघ का चुनाव सात पदाें के लिए हाेगा। दाे साल बाद हाेने वाले इस चुनाव के लिए 10 अगस्त तक सदस्यता अभियान चलेगा। इस चुनाव में प्रदेश सचिवालय कर्मचारियाें के अलावा, लोकसेवा आयोग, लाेकायुक्त, राजभवन सचिवालय के करीब 1200 कर्मचारी भाग लेंगे। ये चुनाव उप सचिव वित्त प्रदीप जस्वाल और संतराज पाेहारटा की देखरेख में होंगे। 

प्रदेश सचिवालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि दाे साल बाद हाेने वाले चुनाव की घाेषणा कर दी गई है और चुनाव 25 अगस्त को होंगे। चुनाव के लिए छह जगह पाेलिंग बूथ स्थापित होंगे। उन्हाेंने बताया कि 25 अगस्त को सुबह 10.30 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा और उसी दिन मतगणना होगी और चुनाव परिणाम घाेषित होंगे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *