Spread the love

शिमला। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की स्मृति में जिला शिमला ग्रामीण यंग बिग्रेड कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष चमन ठाकुर के नेतृत्व कांग्रेस सेवादल ने ग्राम पंचायत डूमी के गांव बगौरा में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। पौधारोपण में 200 से अधिक विभिन्न किस्मों के पौधे लगाए गए। इस पौधारोपण कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस सचिव व विधायक कसुम्पटी अनिरुद्ध सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल अनुराग शर्मा विशेष अतिथि के रूप में पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लिया।
इस पौधारोपण में ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी कसुम्पटी अध्यक्ष राम कृष्ण शांडिल, विक्रम ठाकुर वाइस चेयरमैन बीडीसी ब्लाॅक मशोबरा, पाषर्द कुलदीप ठाकुर, पूर्व पार्षद नरेन्द्र ठाकुर, पूर्व बीसीसी कसुम्पटी अध्यक्ष भूपेन्द्र कंवर, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव शशी ठाकुर, महिला कांग्रेस महासचिव नेहा शर्मा, कसुम्पटी महिला कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू वर्मा, यंग बिगेड़ शिमला ग्रामीण के उपाध्यक्ष दिनेश कुमार, शिमला शहरी यंग ब्रिगेड़ के संयोजक अंकुश वर्मा, धर्मपाल ठाकुर पूर्व आईटी सैल के चेयरमैन, ग्राम पंचायत भौंट प्रधान खेम राज व उप-प्रधान गौरव वर्मा, पूर्व प्रधान हेम सिंह, प्रदीप ठाकुर, मनोज ठाकुर, दिगविजय सिंह, युवा नेता प्रदीप ठाकुर, अमित ठाकुर, राहुल नेगी  सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी, कांग्रेस सेवादल, यंग बिग्रेड़ सेवादल व महिला सेवादल व स्थानीय युवक मंडल के सदस्य भी शामिल हुए और पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की स्मृति में  पौधारोपण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *