Spread the love

मंडी। मंडी जिला परिषद के सदस्य कुशाल भारद्वाज ने भराड़ू जिला परिषद वार्ड की भराड़ू, कस, नौहली, बिहूं, चल्हारग व बल्ह पंचायत की विभिन्न संपर्क सड़कों के निर्माण, सड़क को चौड़ा करने या फिर पक्का करने के लिए लोक निर्माण विभाग के जोगिंदर नगर उपमंडल में पहले से डिपॉज़िट मनी को तुरंत खर्च करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि विभिन्न सड़कों के लिए जनता की मांग और दबाव के बाद ही विभिन्न हैड से लोक निर्माण विभाग के पास पैसा जमा हुआ है, लेकिन जिन सड़कों के लिए ये पैसा डिपॉज़िट हुआ है, उन पर लंबे समय से काम ही शुरू नहीं हुआ है। उनका कहना है कि काम लंबित होने से निर्माण का खर्चा बढ़ता जाएगा तथा काम में देरी होने से अभी जो पैसा डिपॉज़िट हुआ है, उससे काम अधूरा ही रह जाएगा। इसलिए डिपॉज़िट मनी का जल्दी सही सदुपयोग किया जाए। क्योंकि हर एक हैड के तहत मिला पैसा सही मायनों में जनता के ही टैक्स का पैसा है और इस सरकारी पैसे का सही उपयोग होना ही चाहिए। 

कुशाल भारद्वाज ने कहा कि पूर्व में जोगिंदर नगर के विभिन्न क्षेत्रों से लोगों की शिकायत रही है कि कई जगह 4 लाख के डिपॉज़िट मनी में 100 मीटर की सड़कें खोदी गई हैं और कहीं इतने ही पैसे से 50 मीटर ही सड़कें पक्की हुई हैं, लेकिन हमारे वार्ड में ऐसा नहीं चलेगा। जो भी धन निर्माण कार्य के लिए आया है, उसका ठेका जिस मर्जी को मिले, लेकिन उस धन की पाई-पाई विकास कार्यों में खर्च करनी ही होगी। यदि जरूरत पड़ी तो गांव के लोगों को काम के लिए स्वयं निगरानी कमेटियां बनानी होगी। उन्होंने कहा कि सबसे बेहतर तो यही रहेगा कि इन निर्माण कार्यों में स्थानीय लोगों को ही मजदूरी पर रखा जाए। 

भारद्वाज ने कहा कि भराड़ू में शहीद राज कुमार के पैतृक घर की संपर्क सड़क के लिए कंक्रीट रोड़ के लिए 3 लाख रूपये, पेटूनाला से गड़ूही संपर्क सड़क के लिए 4 लाख रूपए, भराड़ू पंचायत के बसेहड़ गांव की मेन सड़क से गांव बटेहली गांव की पक्की संपर्क सड़क के लिए 3 लाख रूपये, अथराह से कुफ़रू संपर्क के लिए 2 लाख रूपये, भेडपाधार से बसेहड़ के लिए पक्की संपर्क सड़क के लिए 3 लाख रूपये, गहरीठेरु बिहूं से डंगरफाट निचला बिहूं के लिए 3 लाख रूपये, गाँव भोटू से गाँव कारंझ के ट्रैक्टर रोड़ के लिए 2 लाख रूपये, बाड़ी से वीरधार संपर्क सड़क के लिए 2 लाख रूपये, निचला बिहूं से बनेहरडी संपर्क सड़क के लिए 3 लाख रूपये, निचला अंद्राहलू से शमशानघाट बाहली की संपर्क सड़क के लिए 3 लाख रूपये, इसी सड़क के निर्माण के लिए अलग से 3 लाख रुपये, बनोग से निचला आंद्राहलू वाया बसेहड़ संपर्क सड़क के लिए 3 लाख रूपये, मच्छयाल बल्ह से चेलंग सड़क में कंक्रीट बिछाने के लिए 5 लाख रूपये, बनोण से लोन वाया मंदिर सड़क की कटिंग, सोलिंग और ड्रेन के लिए 5 लाख रूपये, भोटू से कारंझ की संपर्क सड़क के लिए 1 लाख 50 हजार रूपये, भगवाहर से चामुंडा मंदिर वाया चौसी की संपर्क सड़क के लिए 2 लाख रूपये, चरडूनाल से लांघा वाया फेरडू की संपर्क सड़क के लिए 4 लाख रूपये, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिहूं में अतिरिक्त कमरों के निर्माण के लिए 2 लाख 50 हजार रूपये, चरडूनाल से बागड़ू के अंबुलेंस रोड़ के लिए 50 हजार रूपये की राशि लोक निर्माण विभाग के पास डिपॉज़िट मनी के रूप में जमा है। हो सकता है इनमें से एक दो सड़कों पर काम हुआ भी है, लेकिन बाकी अधिकांश काम लंबित हैं। इसलिए इन पर अविलंब काम शुरू किया जाये। 
कुशाल भारद्वाज ने कहा कि इसके अलावा छाम्ब बसेहड़ सड़क के लिए 4 लाख रूपये, बसेहड़ में जीप योग्य सड़क के लिए 2 लाख रूपये, भेडपाधर से बसेहड़ की संपर्क सड़क को चौड़ा करने के लिए भी 1 लाख रूपये अधिशाशी अभियंता पधर के पास  सन 2012 में जमा हुए थे। इसका भी पता करेंगे कि क्या यह खर्च हुआ है या नहीं और हुआ है तो इससे क्या निर्माण हुआ है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग हैड से निर्माण कार्यों हेतु पैसा लाने के लिए जिन भी लोगों का सहयोग रहा है उन सब का धन्यवाद। क्योंकि जनता के द्वाब और प्रयासों से ही यह संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए नए व पुराने पंचायत प्रतिनिधियों व आम जनता के सहयोग से भविष्य में भी अलग-अलग मद से पैसा मंजूर करवाने के लिए वे निरंतर प्रयत्नशील रहेंगे। यदि विकास कार्यों में कोई भेदभाव हुआ तो जनता को साथ लेकर आंदोलन का रास्ता अख़्तियार करेंगे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *