शिमला। लाहौल-स्पीति के काजा के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे कृषि मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा ने एडीसी कार्यालय में विकास कार्यों को लेकर विभिन्न विभागों के साथ विशेष बैठक आयोजित की है। बैठक में कृषि मंत्री ने अवगत कराया कि स्पीति में स्टेट ऑफ आर्ट इंडोर आईस हॉकी रिंक बनाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट को लेकर विस्तृत चर्चा उपरांत अनुमोदन भी किया। साथ ही विशेष बजट के लिए प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से भी पास किया है।
काजा में आईस हॉकी रिंक इंटरनेशनल स्टेंडर्ड का बनेगा। इसके लिए 15 लाख रुपए के बजट का प्रावधान कर लिया गया है। शेष बजट के लिए प्रदेश सरकार के समक्ष इस मामले को उठाया जाएगा। इस रिंक के बनने के बाद स्पीति के युवाओ को आईस हॉकी के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं, भविष्य में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता भी इसी रिंक में आयोजित की जा सकती है। इसे पर्यटन को और विंटर पर्यटन को काफी विस्तार मिलेगा। साथ ही स्पीति के पर्यटन को पंख लगेंगे। इस रिंक में फ्रीजिंग सिस्टम होगा।
कृषि मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि विकास कार्यों की सारी प्रक्रिया तुरन्त शुरू कर दी जाए। प्रदेश सरकार ने प्रदेश में विकास कार्यों को करने की अनुमति दे दी है। ऐसे में स्पीति में बर्फबारी भी काफी हिस्सों से हट चुकी है। लेकिन लॉक डाउन के कारण विकास कार्य में तीव्रता नहीं आई थी। अब तीव्रता लानी होगी, जो भी प्रोजेक्ट निर्माणाधीन हैं उन्हें शुरू कर दें। इसके लिए स्थानीय मजदूरों को शामिल किया जाए। इसके साथ अगर अन्य हिस्सों से लेबर मंगवानी हो तो उसके बारे में प्रयास करें। वन विभाग के तहत विकास कार्यों कि समीक्षा करते हुए मंत्री ने निर्देश दिए कि मुद भावा मार्ग के निर्माण कार्यों को तीव्रता लाई जाए। चंद्रताल तक सड़क के विस्तारीकरण के कार्यों इस वित्तीय वर्ष में पूरा किया जाए। स्पीति में पौधरोपण केवल उन्ही जगह पर किया जाए, जहां पर पानी की मौजूदगी हो।इस दौरान एडीएम ज्ञान सागर नेगी ने कहा कि काजा के सभी कार्यालयों और आवासीय परिसर में इस बार पौधरोपण करने का फैसला किया है। इस मौके पर एसडीएम जीवन सिंह नेगी, डीएफओ हरदेव नेगी, डीएसपी सुशांत शर्मा, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन ज्ञामचो सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
