Spread the love

शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज जिला किन्नौर के बटसेरी गांव के अमित नेगी को हाल ही में विश्व की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर्वत पर विजय हासिल करने के लिए बधाई दी। जयराम ठाकुर ने कहा कि उनकी यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं को प्रेरित करने में सहायक सिद्ध होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने स्वयं शिमला में 19 मार्च, 2021 को अमित नेगी को राष्ट्रीय ध्वज भेंट किया था।

उधर, मुख्यमंत्री ने नेपाल में एवरेस्ट मैसिफ की सबसे कठिन चोटियों में से एक चोटी पुमोरी पर फतेह हासिल करने के लिए बलजीत कौर को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि बलजीत कौर जिला सोलन की निवासी हैं और एवरेस्ट मैसिफ अभियान की सभी चार चोटियों पर जीत हासिल करने के लिए गठित 12 सदस्यीय दल का हिस्सा थीं। इस दो माह लम्बे अभियान का लक्ष्य नुप्त्से व पुमोरी पर्वतों पर प्रथम भारतीय आरोहण करने के अतिरिक्त कठिनतम ल्होत्से और एवरेस्ट चोटियों पर आरोहण करना था। मुख्यमंत्री ने बलजीत कौर के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके सफल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि बलजीत कौर की यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत साबित होगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *