शिमला। हिमाचल में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 60 और मरीजों की मौत हो गई। कांगड़ा जिले में 19 मरीजों की मौत हुई है। वहीं, सिरमौर जिले में 9, शिमला व सोलन जिलों में 7-7 और हमीरपुर जिले में 5 मरीजों ने दम तोड़ा है। इस दौरान बिलासपुर, चंबा व मंडी जिलों में 3-3 और कुल्लू व ऊना जिलों में 2-2 मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में कोरोना वायरस से अब तक 2873 मरीजों की मौत हो चुकी है।
