शिमला। कांग्रेस विधायक व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोलन जिला के पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष असीम शर्मा की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि असीम की मृत्यु कांग्रेस पार्टी व समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है। वह बहुत ही मिलनसार व्यक्ति थे। कोरोना से पीड़ित होने पर उनकी मृत्यु हुई। वह महामारी से जंग नहीं जीत सके। वह नालागढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रहे। सुक्खू ने कहा कि संगठन में असीम ने उनके साथ काम किया। वह कांग्रेस पार्टी के जुझारू, कर्मठ व निष्ठावान कार्यकर्ता थे। ईश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दे व शोकाकुल परिवार को यह गहरा आघात सहने की शक्ति प्रदान करे।
