Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के 1189 नए मामले पाजिटिव आए हैं। कांगड़ा जिले में 330, सोलन में 216, मंडी में 135, सिरमौर व ऊना जिलों मेंम 112-112, चंबा में 84, हमीरपुर में 83, शिमला में 59, बिलासपुर में 44, कुल्लू में 10 और लाहौल-स्पीति जिले में 4 मामले कोरोना पाजिटिव आए हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस के अब तक कुल 84065 मामले पाजिटिव आ चुके हैं। इनमें से अब तक 70519 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और शुक्रवार को 772 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस के अब 12246 एक्टिव केस हैं। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *