शिमला। हिमाचल प्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस के 570 नए मामले पाजिटिव आए हैं। रविवार को कांगड़ा जिले में 128 नए मामले पाजिटिव आए। वहीं, सोलन जिले में 105, शिमला में 92, मंडी में 59, ऊना में 53, सिरमौर में 46, हमीरपुर में 26, बिलासपुर व चंबा में 21-21, कुल्लू में 10, लाहौल-स्पीति में 7 और किन्नौर जिले में दो मामले पाजिटिव आए हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल 69686 मामले आ चुके हैं। इनमें से अब तक 63177 मरीज ठीक हो चुके हैं। रविवार को 426 मरीज स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 5369 एक्टिव केस हैं।
