Spread the love

शिमला। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज यहां राष्ट्रीय विकास संस्था शिमला द्वारा प्रकाशित स्मारिका ‘समाज कल्याण’ के छठे अंक का विमोचन किया।
सुरेश भारद्वाज ने स्मारिका के प्रकाशन के लिए संस्था को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय विकास जैसी सामाजिक संस्थाएं समाज कल्याण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। उन्होंने कहा कि संस्था विगत 15 वर्षों से सामाजिक कार्यों तथा पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए समर्पित रही हैं।
संस्था के अध्यक्ष डाॅ. ओ.पी. शर्मा ने संस्था द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न गतिविधियों से शहरी विकास मंत्री को अवगत करवाया। इस मौके पर संस्था के उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, महासचिव डी.डी. गुप्ता, सचिव जगजीत कुमार व दीपिका तथा प्रचार सचिव सीताराम धीमान व अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *