शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने शिमला जिला (शहरी) कांग्रेस की कार्यकारिणी के विस्तार का अनुमोदन कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने शिमला नगर निगम के वार्ड प्रधानों की नियुक्ति को भी अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है।
प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक शिमला जिला शहरी कांग्रेस कमेटी में उपाध्यक्ष पद पर नवीन पॉल, धर्मपाल पुरी व रमेश ठाकुर को नियुक्ति दी गई है। वहीं, महासचिव पद पर नरेश शर्मा, हरीश कुमार, नितिन सोहल, सुशांत ठाकुर, दीपराम शर्मा व राहुल जमाल्टा को तैनाती दी गई है। उधर, सचिव पद पर अल्बर्ट बी. मैसी, अमरजीत पंसर, गुरजीत सिंह, ओम प्रकाश दत्ता, बृज शर्मा, महेंद्र सिंह ठाकुर, त्रियम्बक, जसपाल ठाकुर व राघव बाली को नियुक्त किया गया है, जबकि मनोज कुमार शर्मा को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्ति किया है।
ये बने वार्ड अध्यक्ष
उधर, शिमला नगर निगम के वार्डों में अध्यक्षों की तैनाती की गई है। इसके तहत भराड़ी वार्ड में शेखर चौहान, कैथू वार्ड में नरेश कुमार, अनाडेल में सुनील मलिक, समरहिल में इंद्रजीत सिंह ओर टुटीकंडी वार्ड में दिवेश ठाकुर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, नाभा वार्ड में रोहित शर्मा, राम बाजार में गौरव शर्मा, मॉल रोड में राहुल भारद्वाज, जाखू में गुरमीत सिंह उर्फ राजू, इंजन घर में सुधीर कुमार उर्फ नीटू, छोटा शिमला में महेश्वर बाली व कनलोग वार्ड में कुमार एस. शर्मा को अध्यक्ष बनाया गया है।
