Spread the love

रिकांगपिओ। बहुउद्देशीय एवं उर्जा तथा गैर पारंपरिक उर्जा स्त्रोत मंत्री सुखराम चौधरी ने मंगलवार को किन्नौर जिला के कांशग स्थित एचपीपीसीएल द्वारा संचालित 65 मेगावाट की काशंग-2 जल विद्युत परियोजना का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि इस परियोजना के द्वितीय व तृतीय चरण पूरा होने पर यहां 130 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा। 
चौधरी ने कहा कि इस परियोजना से लगभग 40 करोड़ रुपये की सालाना आय हो रही है। उन्होंने कहा कि एचपीपीसीएल द्वारा तैयार की जा रही 450 मेगावाट की शौंग-टौंग योजना का कार्य इन दिनों प्रगति पर है तथा 40 फीसदी कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि लक्ष्य के मुताबिक यह परियोजना वर्ष 2024 तक पूर्ण कर ली जाएगी। इस परियोजना के तहत 3 यूनिट लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के बन जाने से प्रदेश को लगभग 545 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त होगा। उर्जा मंत्री ने एचपीपीसीएल प्रबंधन को परियोजना को निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए। 
इस अवसर पर एचपीपीसीएल इंजीनियर संघ द्वारा पदोन्नति से संबंधित ज्ञापन भी उर्जा मंत्री को सौंपा। उर्जा मंत्री ने आश्वासन दिया कि मामले पर शीघ्र निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कांशग जल विद्युत परियोजना में शिफ्ट में कार्यरत कर्मचारियों को शीघ्र आवासीय योजना उपलब्ध करवाने का भी आश्वासन दिया। 
इस अवसर पर उपायुक्त हेमराज बैरवा, उपमण्डलाधिकारी डाॅ. मेजर अवनींद्र कुमार, सहायक आयुक्त मुनीष कुमार, पुलिस उपाध्यक्ष विपिन, एचपीपीसीएल के निदेशक शशिकांत जोशी, महा-प्रबंधक आरके चौधरी व अनिल गौतम, अधीक्षण अभियंता हरींद्र कुमार ठाकुर, अधिशाषी अभियन्ता टाशी नेगी व अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *