Spread the love

सोलन। सोलन जिला के कण्डाघाट विकास खण्ड के जिला परिषद तथा खण्ड विकास समिति सदस्यों के लिए मतगणना के सम्बन्ध में आज मतगणना कर्मियों का पूर्वाभ्यास करवाया गया। उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट डाॅ. संजीव धीमान ने यह जानकारी आज यहां दी।
डाॅ. संजीव धीमान ने कहा कि कण्डाघाट विकास खण्ड के बीडीसी सदस्य तथा जिला परिषद सदस्य की मतगणना राजकीय डिग्री काॅलेज कण्डाघाट में 22 जनवरी, 2021 को प्रातः 8.00 बजे आरम्भ होगी। उन्होंने कहा कि पहले बीडीसी सदस्य तथा उसके उपरांत जिला परिषद सदस्यों के मतों की गिनती होगी।
उन्होंने कहा कि मतगणना के लिए 14 टेबल स्थापित किए जाएंगे। एक टेबल पर 02 मतगणना सहायक व एक पर्यवेक्षक होगा।
उन्होंने कहा कि किसी भी उम्मीदवार व एजेंट को मतगणना स्थल के भीतर मोबाइल फोन लाने की अनुमति नहीं होगी। मतगणना करने वाला कोई भी कर्मचारी मतगणना स्थल पर मोबाइल फोन लेकर नहीं आ सकेगा। उन्होंने सभी मतगणना कर्मचारियों तथा उम्मीदवारों के एजेंटों से आग्रह किया कि वे मतगणना दिवस पर निर्धारित समय पर पहुंच जाएं।
इस अवसर पर तहसीलदार कण्डाघाट अमन राणा तथा खण्ड विकास अधिकारी कण्डाघाट एचसी शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *