Spread the love

शिमला। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने कहा कि जन स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने प्रदेश में बाहरी राज्यों से आने वाले मुर्गी व मुर्गी उत्पादों के परिवहन पर अस्थाई रूप से लगाई गई रोक को एक और सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रवासी पक्षियों की मृत्यु दर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है और 17 जनवरी, 2021 को केवल 21 प्रवासी पक्षियों की मृत्यु की पुष्टि हुई है।

कंवर ने कहा कि प्रदेश में बर्ड फ्लू बीमारी की अधिसूचना 6 जनवरी, 2021 को जारी की गई थी। कुछ दिनों से बाहरी राज्यों से मृत मुर्गियां प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में फैंकी जा रही थी। प्रदेश सरकार ने समय रहते इन मृत मुर्गियों के नमूने एकत्रित किए व प्रोटोकाॅल के अनुसार इन्हें नष्ट कर दिया और समूचे क्षेत्र को सैनीटाइज किया गया। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि भोपाल लैब से उपरोक्त नमूनों की जांच रिपोर्ट में एवियन एन्फ्लुएंजा- एच5एन8 वायरस की पुष्टि हुई है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *