शिमला। नगर परिषद सुंदरनगर के नवनिर्वाचित सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को यहां विधायक राकेश जम्वाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भेंट की। मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए उनसे समर्पण भाव के साथ लोगों की सेवा करने का आग्रह किया।
विधायक राकेश जम्वाल ने सुन्दरनगर क्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाएं शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इसके परिणामस्वरूप भाजपा ने भारी बहुमतों से नगर परिषद सुन्दरनगर में विजय प्राप्त की है।
