Spread the love

शिमला। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा है कि कांग्रेस के नेता भाजपा की प्रचंड लहर से डर गए हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक नगर निकाय चुनावों में भाजपा ने 75 फीसदी से ज्यादा सीटों पर कब्जा किया है। उन्होंने कहा कि जनता ने जयराम ठाकुर सरकार के 3 वर्ष के सकारात्मक कार्य पर मुहर लगाई है और सरकार की साफ नियत और स्पष्ट नीति को सराहा है।

सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार का इन चुनावों में किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं था, यह सिर्फ कांग्रेस पार्टी की बौखलाहट है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर, भाजपा सरकार पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगा रहे हैं, वह तथ्यों के विपरीत है। उन्होंने कहा कि राठौर को भाजपा स्पष्ट करना चाहती है कि लोकतंत्र की हत्या की आदत तो कांग्रेस को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगी इमरजेंसी के समय से है। ऐसे में भाजपा पर इस प्रकार का आरोप लगाना सही नहीं है। 

कश्यप ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की जन हितैषी नीतियों में पूर्ण विश्वास है। यह ऐसी सरकार है जिसने सभी वर्गों का सामान विकास किया है। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार ने घर-घर तक लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया है, जिसका प्रमाण इन चुनावों में सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक लोकप्रिय राजनीतिक दल है और आने वाले समय में अगर नगर निगम चुनाव पार्टी चिन्ह पर भी हो तो भाजपा प्रचंड बहुमत से जीतेगी। 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पंचायतीराज चुनावों में कांग्रेस पार्टी अपनी ज़मीन खो चुकी है और आने वाली 17,19, 21 और  23 तारीख को कांग्रेस का असली चेहरा सामने आ जाएगा, जब कांग्रेस को एक बार फिर करारी हार का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस को हर पैमाने पर जवाब देने के लिए बैठी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को मुख्यमंत्री के खिलाफ अनाप-शनाप बयानबाजी बंद कर देनी चाहिए और अपने शब्दों का चयन भी ठीक करना चाहिए। कांग्रेस के एक युवा नेता ने जिस प्रकार से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के खिलाफ टिप्पणी की है, वह निंदनीय है। उनको तुरंत जनता के समक्ष माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की टिप्पणी कांग्रेसी नेताओं की दरिद्र मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एक लोकप्रिय नेता हैं और उनके नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश नई बुलंदियों को हासिल कर रहा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *