Spread the love

हमीरपुर। हमीरपुर जिला में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 16 नए मामले पाजिटिव आए हैं। जिले में आरटी-पीसीआर टैस्ट में 13 लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि पॉजीटिव पाए गए लोगों में बड़सर के गांव गारली के दो लोग 54 वर्षीय व्यक्ति और 63 वर्षीय महिला, गांव सुनवीं के दो लोग 27 वर्षीय युवक और 52 वर्षीय महिला, कोटलू का 32 वर्षीय व्यक्ति, घंगोट के दो लोग 39 वर्षीय व्यक्ति और 17 वर्षीय युवक, सोहारी का 28 वर्षीय युवक, दंगड़ी क्षेत्र के गांव सासन के दो लोग 35 वर्षीय व्यक्ति और 6 वर्षीय बच्ची, इसी क्षेत्र के गांव कुठाना का 66 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक, करोट क्षेत्र के गांव पनेह अतरू का 21 वर्षीय युवक और ठाणा क्षेत्र के गांव रियाह का 33 वर्षीय व्यक्ति शामिल है।  वहीं, रैपिड एंटीजन टैस्ट में 3 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें वार्ड नंबर 3 प्रतापनगर हमीरपुर के दो लोग 63 वर्षीय व्यक्ति और 57 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई हैं। मेडिकल कालेज अस्पताल हमीरपुर में भी 50 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *