Spread the love

सोलन। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा आज सोलन जिला के विभिन्न चिन्हित 27 संस्थानों में कोविड-19 टीकाकरण के दृष्टिगत ड्राई रन सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया। इससे पूर्व 08 जनवरी, 2021 को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन, जिला आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन तथा सांई संजीवनी निजी अस्पताल सोलन में ड्राई रन सफलतापूर्वक आयोजित किया गया था। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजन उप्पल ने आज यहां दी।
उन्होंने कहा कि जिला के कुल 30 चिकित्सा संस्थानों में प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 टीकाकरण प्रक्रिया को त्रुटिरहित एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से आज अन्य 27 संस्थानों में माॅक ड्रिल के माध्यम से व्यवस्थाएं जांची गई। एम.एम.यू अस्पताल एवं चिकित्सा महाविद्यालय कुम्हारहट्टी तथा टी.बी. सेनिटोरियम धर्मपुर में वे स्वंय उपस्थित रहे।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मुक्ता रस्तोगी माॅक ड्रिल की देख-रेख के लिए ई.एस.आई अस्पताल परवाणु में उपस्थित रहीं। जिला के अन्य चिन्हित चिकित्सा संस्थानांे में जिला कार्यक्रम अधिकारियों एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारियों की देखरेख में उचित मार्गदर्शन के साथ माॅक ड्रिल को सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed