शिमला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की नई कार्यकारिणी गठित की गई है। इस मौके पर मुख्यातिथि के रूप में प्रदेश के संगठन मंत्री श्री गौरव अत्री मौजूद रहे और चुनाव अधिकारी के तौर पर अंकित चन्देल उपस्थित थे। इसमें अंकित चंदेल ने वर्ष 2020-21 के लिए अध्य्क्ष के लिए विशाल सकलानी और सचिव के लिए आकाश नेगी की घोषणा की।
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्यातिथि गौरव अत्री ने अपने भाषण में कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आज अगर देश का ही नहीं, अपितु बिश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन बना है तो इसमें अनेकों कार्यकर्ताओं की मेहनत और संघर्ष है। विद्यार्थी परिषद ऐसा संग़ठन है जो केवल राष्ट्र प्रथम की भावना को लेकर कार्य कर रही है और संग़ठन में हम केवल अपने समाज व राष्ट्र के लिए कार्य कर रहे हैं।
वहीं, नवनियुक्त इकाई अध्य्क्ष विशाल सकलानी ने कहा कि आज जो दायित्व उन्हें सौंपा गया है, उसका दायित्व का निर्वहन निष्ठा से करेंगे और परिषद के कार्य को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। वे विवि परिसर में संगठनात्मक, रचनात्मक और आंदोलनात्मक प्रत्येक गतिविधियों को निरन्तर करने का प्रयासरत रहेंगे। नवनियुक्त इकाई सचिव आकाश नेगी ने कहा कि आज जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी गई वो वास्तविक रूप में एक बहुत बड़ी है।
