शिमला। हिमाचल में कोरोना संक्रमण से पिछले 24 घंटे में आठ और मरीजों ने दम तोड़ दिया। रविवार को मंडी जिले में 3, शिमला और कांगड़ा जिले में 2-2 और हमीरपुर में एक मरीज की मौत हुई है। शिमला जिले में 66 व 71 वर्षीय बुजुर्ग महिलाएं हैं। हमीरपुर में 70 वर्षीय वृद्धा, मंडी में 70, 74 व 70 वर्षीय वृद्ध शामिल हैं। कांगड़ा जिले में दो संक्रमितों की मौत हो गई। धर्मशाला अस्पताल में मनियारा पालमपुर के 54 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति और सहौड़ा कांगड़ा के 61 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। इस प्रकार प्रदेश में अब तक 801 मरीजों की मौत हो चुकी है।
