????????????????????????????????????
Spread the love

मंडी। मंडी के जिला उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने कहा है कि जिला में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए चलाए गए हिम सुरक्षा अभियान को गति देने के लिए जिला प्रशासन ने एक और अहम कदम उठाया है। इस अभियान के तहत प्रशासन कोरोना टेस्टिंग बढ़ाने के लिए जिला की सभी पंचायतों में सोमवार से चरणबद्ध तरीके से विशेष सैंपल एकत्रण कैंप लगाने जा रहा है।
ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि जिला प्रशासन का विशेष ध्यान कोरोना टेस्टिंग बढ़ा कर रोग का जल्द पता लगाने पर है। उनका कहना था कि हिम सुरक्षा अभियान के तहत शहरों के बाद अब पंचायत स्तर पर कोरोना जांच के लिए सैम्पल लेने को विशेष कैम्प लगाए जा रहे हैं। इसे लेकर जिले के सभी 11 स्वास्थ्य खंडों के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाई गई है। हर पंचायत को कवर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीमें गठित की गई हैं। सोमवार से कैम्प लगने शुरु हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह समझने की जरूरत है कि कोरोना जांच से समय रहते रोग का पता लगने  से समय पर ईलाज संभव है, जिससे बहुमूल्य जीवन बचाए जा सकते हैं। डीसी ने लोगों से आगे आकर कोरोना जांच करवाने का आग्रह किया। उन्होंने जनता से अपील की कि वे गांवों में आने वाली स्वास्थ्य विभाग की टीमों को पूरा सहयोग दें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों को यह अधिकार रहेगा कि वे स्वास्थ्य दृष्टि से ज़रूरी होने पर कोरोना जांच के लिए किसी का भी सैंपल ले सकेंगी। ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि विशेष सैंपल एकत्रण कैंप के जरिए लोगों को उनके घरद्वार के समीप अपना सैंपल देने की निशुल्क सुविधा प्रदान की जा रही है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न हो। 
डीसी ने लोगों से आग्रह किया कि वे इन विशेष कैंप में आकर कोरोना टेस्ट करवाएं, ताकि समय पर ईलाज से किसी भी प्रकार के खतरे को टाला जा सके। कोरोना के लक्षण वालों के अलावा लोग स्वेच्छा से टेस्ट करवाने को आगे आएं, ताकि कोरोना संक्रमण और वायरस के फैलने के खतरे को खत्म किया जा सके।
ये रहेगा 14-15 दिसंबर का शेड्यूल
उधर, सीएमओ डॉ. देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि हिम सुरक्षा अभियान के तहत पंचायत स्तर पर सैम्पल एकत्रण कैम्प लगाने के लिए शेड्यूल बनाया गया है। जिला की हर पंचायत को चरणबद्ध तरीके से कवर किया जाएगा।
स्वास्थ्य खंड रोहांडा
स्वास्थ्य खंड रोहांडा के तहत 14 दिसंबर को ग्राम पंचायत चौक, महादेव, कनैड़ और भौर तथा 15 को चाम्बी, समकल, अप्पर बैहली और पलोहटा में सैम्पल लिए जाएंगे।
स्वास्थ्य खंड कटौला
स्वास्थ्य खंड कटौला में 14 दिसंबर को ग्राम पंचायत कठयारी, नगवाईं, झीड़ी और शेगली तथा 15 को कोटधल्यास, किगस, नाऊ, तिहारी और बैथरी सनवाड़ में स्वास्थ्य विभाग की टीमें कोरोना जांच के लिए लोगों के सैम्पल लेंगी।

स्वास्थ्य खंड बल्द्वाड़ा 
स्वास्थ्य खंड बल्द्वाड़ा के तहत 14 दिसंबर को ग्राम पंचायत भाम्बला, कलथर, कोट और जहमत तथा 15 को चौरी, थाना, नबाही और गोपालपुर में सैम्पल लिए जाएंगे। 
स्वास्थ्य खंड पधर

पधर में 14 दिसंबर को ग्राम पंचायत दलाह और गावली तथा 15 को ग्राम पंचायत उरला और गुम्मा में सैम्पल लिए जाएंगे।

स्वास्थ्य खंड कोटली
कोटली के तहत 14 दिसंबर को ग्राम पंचायत लोट और बागी तथा 15 को रन्धाड़ा और जनेड़ में सैम्पल लिए जाएंगे।

स्वास्थ्य खंड बगस्याड़
बगस्याड़ के तहत 15 दिसंबर को ग्राम पंचायत मुरहाग के औहण व मुरहाग और ग्राम पंचायत शरन में जलशक्ति विभाग के विश्राम गृह के पास सैम्पल लिए जाएंगे। 

स्वास्थ्य खंड जंजैहली
जंजैहली के तहत 14 दिसंबर को गट्टू और छतरी तथा 15 को ग्राम पंचायत जंजैहली और सांगलवाड़ा में स्कूल मैदान में सैम्पल लिए जाएंगे। 
स्वास्थ्य खंड लडभडोल
स्वास्थ्य खंड लडभडोल के तहत 14 दिसंबर को बाग और 15 को लडभडोल,भटरु और द्रूब्बल में सैम्पल लिए जाएंगे। 

स्वास्थ्य खंड रत्ती
स्वास्थ्य खंड रत्ती के तहत 14 दिसंबर को टिल्ली व पधयूं और 15 को बैहना और भडयाल में सैम्पल लिए जाएंगे। 
स्वास्थ्य खंड करसोग
स्वास्थ्य खंड करसोग के तहत 14 दिसंबर को सावीधार,सहज, तत्तापानी व थाली और 15 को नगर पंचायत करसोग, भदारनू, सेरी और चौरीधार में सैम्पल लिए जाएंगे। 

स्वास्थ्य खंड सन्धोल

स्वास्थ्य खंड सन्धोल के तहत 15 दिसंबर को ग्राम पंचायत सोहर, सन्धोल, दतवाड़, बेरी, घनाला, कोठुआं के लिए सिविल अस्पताल संधोल और उपकेन्द्र बेरी में सैम्पल लिए जाएंगे। वहीं, सियोह, तनेहड़, भरौरी, बाहरि, सिद्धपुर और लौंगणी पंचायतों के लिए आईपीएच रेस्ट हाऊस सिद्धपुर और उपकेन्द्र हुक्कल में सैम्पल लिए जाएंगे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed