Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश में आज कोरोना संक्रमण से तीन और लोगों की मौत हो गई। टांडा मेडिकल कॉलेज में भरमाड़ ज्वाली के 52 वर्षीय कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई है। इस होमगार्ड जवान को बुखार व सांस लेने में भी समस्या थी और वह कई दिनों से अस्पताल में दाखिल था। मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। यही नहीं, टांडा में ही कनेड़ धर्मशाला के 65 वर्षीय कोरोना संक्रमित व्यक्ति की भी मौत हो गई। मृतक को 28 सितंबर को टांडा में भर्ती किया गया था और मधुमेह से भी पीड़ित था। इस बीच, आईजीएमसी अस्पताल शिमला में एक व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमण से अब तक 178 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, होमगार्ड जवान के निधन पर डीजीपी संजय कुंडू ने शोक व्यक्त किया है। 
उधर, प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस के 290 नए मामले आए हैं। शिमला जिले में सबसे अधिक 65 केस आए हैं। सोलन जिले में 59, कांगड़ा जिले में 51, सिरमौर और ऊना जिलों में 23-23, बिलासपुर जिले में 19, मंडी और चंबा जिलों में 15-15, कुल्लू जिले में 14, और लाहौल-स्पीति व हमीरपुर जिलों में 3-3 मामले कोरोना पाजिटिव आए हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 14747 पहुंच गया है। अब तक 10971 मरीज इस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। मंगलवार को 364 और मरीज ठीक हुए हैं। अब राज्य में 3573 एक्टिव केस हैं।  राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी की कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। पूर्व मंत्री व सुंदरनगर से विधायक रहे रूप सिंह ठाकुर, उनकी पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। वहीं, कुछ अधिकारी भी कोरोना पाजिटिव आए हैं। शिमला जिले में सबसे अधिक 65 मामले कोरोना पाजिटिव आए हैं। रामपुर बुशहर में कोरोना के 13 नए केस पाजिटिव आने से वहां क्षेत्रवासियों में हड़कंप मच गया है। कोरोना संक्रमित लोगों में 5 लोग मुख्य बाज़ार रामपुर बुशहर से हैं। वहीं, एक पुलिस कर्मी, एक अग्निशमन कर्मी, एक होमगार्ड कर्मी भी कोरोना पाजिटिव आया है। इसके अलावा ध्रुव मेडिकल स्टोर खनेरी का एक कर्मी भी संक्रमित आया है। साथ ही रामपुर बुुुशहर के खनेरी अस्पताल का आर्थो डॉक्टर भी इसकी चपेट में आए हैं। इस कारण खनेरी अस्पताल को 48 घंटे के लिए बाहर से आने वाले मरीजों के लिए बंद कर दिया है। इस दौरा केवल आपातकालीन सेवाएं ही जारी रहेंगी। निरमंड में कांगड़ा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के एक कर्मी की रिपोर्ट कोरोना पाजीटिव आने के चलते प्रशासन ने बैंक को आम लोगों के लेन-देन के लिए आगामी आदेशों तक पूरी तरह से सील कर दिया है। उधर, शिमला जिले में संजौली, घणाहट्टी, चौड़ा मैदान, ठियोग, कैथू, ब्योलिया, ढली, विकासनगर, चक्कर, कसुम्पटी, बैम्लोई, कनलोग, टिक्कर, रामपुर, रोहड़ू, सेना अस्पताल, नेरवा-चौपाल, जुब्बल-कोटखाई में कोरोना संक्रमण के मामले आए हैं। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *