शिमला। शिमला शहरी के विधायक हरीश जनारथा ने शनिवार को ऐतिहासिक मॉल रोड स्थित रोटरी टाउन हॉल के सामने नगर निगम के पार्क को विकसित करने के कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक के हाथों पूजा-अर्चना एवं हवन के साथ भूमि पूजन किया गया तथा भूमि पर गैंती चलाकर कार्य की शुरूआत की गई।
इस पार्क को एक करोड़ रुपये की लागत से सुंदर एवं व्यवस्थित रूप से विकसित किया जाएगा, ताकि शिमला के स्थानीय निवासियों और यहां आने वाले पर्यटकों को बैठने के लिए बेहतर सुविधा मिल सके।
विधायक हरीश जनारथा ने कहा कि शिमला की सुंदरता बढ़ाने और शहरवासियों को बेहतर जनसुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। पार्क के विकसित होने से स्थानीय लोगों और पर्यटकों को एक बेहतर सार्वजनिक स्थल उपलब्ध होगा।
