Spread the love

रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी 28 जून से 10 जुलाई, 2026 तक किन्नौर जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न विकासात्मक कार्यक्रमों, जन शिकायत निवारण शिविरों, पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठकों तथा कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलनों में भाग लेंगे। 

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 28 जून को राजस्व मंत्री शिमला से रिकांगपिओ पहुंचेंगे तथा रात्रि विश्राम कल्पा में करेंगे। 29 जून को वे रिकांगपिओ में पीओ आईटीडीपी एवं साडा/लाडा की आंतरिक बैठक की अध्यक्षता करेंगे। 30 जून को कल्पा पंचायत घर में नव-निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। वे‌ 1 जुलाई को पूह में जन शिकायत निवारण शिविर एवं कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे तथा रात्रि विश्राम पूह में करेंगे।

राजस्व मंत्री 2 जुलाई को भावानगर में जन शिकायत निवारण शिविर एवं कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने के उपरांत कल्पा लौटेंगे। वे 3 जुलाई को रिकांगपिओ स्थित लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में जन शिकायत निवारण शिविर एवं कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होगा। राजस्व मंत्री 4 जुलाई को रिकांगपिओ के महात्मा गांधी पार्क में आयोजित “सरकार गांव के द्वार” कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। 5 जुलाई को मंत्री कल्पा में विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे।

जगत सिंह नेगी 6 जुलाई को शोंग स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नव-निर्मित बास्केटबॉल कोर्ट का लोकार्पण करेंगे। इस प्रवास के दौरान राजस्व मंत्री जनसमस्याओं को सुनेंगे तथा विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगे। नेगी 7 जुलाई को सराहना जाएंगे और अगले दिन दोपहरबाद वहां से वापस कल्पा लौटेंगे। राजस्व मंत्री 9 जुलाई को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय निचार में प्रातः 10:30 बजे राज्य स्तरीय सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इसके बाद अगले दिन वह शिमला लौटेंगे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *