डीसी ने मानसून सीजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियों को लेकर की बैठक की अध्यक्षता
रिकांगपिओ। उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला के संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर मॉनसून के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने बारे विस्तृत चर्चा कर सम्बन्धित विभाग आवश्यक कदम उठाए। वे मंगलवार को यहां उपायुक्त सभागार में आगामी मॉनसून सीजन की तैयारियों को लेकर बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
उपायुक्त ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निगुलसरी व संवेदनशील स्थानों पर मशीनरी व पर्याप्त श्रमिक उपलब्ध करवाने तथा सडकों में जल निकासी सुनिश्चित करना ताकि मॉनसून सीजन में जल भराव की समस्या उत्पन्न न हो ताकि किसी भी विपरीत परिस्थिति से निपटा जा सके। उन्होंने निगुलसरी व संवेदनशील स्थानों पर लगे चेतावनी उपकरणों को समयबद्ध निरीक्षण करने के निर्देश भी सम्बंधित विभाग को दिए। उन्होंने जल शक्ति विभाग को निर्देश दिए कि वे जिले के सभी पेयजल भण्डारण टैंकों की सफाई, स्कूलों के टैंकों की सफाई सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त सही प्रकार से क्लोरीनेशन भी सुनिश्चित बनाएं ताकि जल जनित रोगों से बचाव हो सके। साथ ही पानी की नियमित रूप से टैंस्टिंग करने के भी विभाग को निर्देश दिए।
उपायुक्त ने निगुलसरी के पास लगे स्पेनों को दुरुस्त करने लिए सम्बधित विभाग को निर्देश दिए। उन्होंने साडा व राष्ट्रीय उच्च मार्ग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वे सभी नालियों व नालों की सफाई मॉनसून सीज़न से पहले सुनिश्चित बनाएं। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को पर्याप्त राशन के स्टॉक का भंडारण करने को कहा ताकि दुर्गम क्षेत्रों में आपदा के समय कोई दिक्कत न हो तथा डीजल व पेट्रोल की नियमित सप्लाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण किन्नौर, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, पुलिस तथा गृह रक्षा विभाग के अधिकारी आपस में समन्वय बनाए रखने कहा ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटा जा सके। बैठक का संचालन सहायक आयुक्त विपिन ठाकुर ने किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार शर्मा, उप आदेश भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस विरेन्द्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुधीर नेगी, तहसीलदार सांगला हरदयाल, तहसीलदार कल्पा रवि भारद्वाज, सहायक अरण्यपाल डॉ. करण, अधिषाशी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रमोद नेगी, सहायक अभियंता राष्ट्रीय उच्च मार्ग उमेश लारजू, खण्ड विकास अधिकारी कल्पा हिमांशी शर्मा, उपनिदेशक उच्च शिक्षा कुलदीप डोगरा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
