Spread the love

जगत प्रकाश नड्डा के सफल कार्यकाल के लिए हार्दिक आभार : अनुराग सिंह ठाकुर 

शिमला। पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने नितिन नबीन के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर निर्वाचन को लेकर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह भाजपा और भारत दोनों के लिए गर्व का विषय है। अनुराग सिंह ठाकुर ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में नितिन नबीन के पदभार ग्रहण करने पर भेंट कर उन्हें अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। साथ ही अनुराग सिंह ठाकुर ने भाजपा के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के कार्यकाल को अतिसफल बताते हुए उन्हें अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। 

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी को दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बनाने का श्रेय इसके समर्पित कार्यकर्ताओं को जाता है। हिमाचल प्रदेश की देवभूमि से आने वाले जगत प्रकाश नड्डा ने भारतीय जनता पार्टी को अध्यक्ष के रूप में अपनी कड़ी मेहनत और समर्पित कार्यकर्ता भाव से सिंचित कर पार्टी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। भाजपा के कई राज्यों के विधानसभा चुनाव, स्थानीय चुनाव व लोकसभा चुनावों में जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता व जगत प्रकाश नड्डा संगठन कौशल एवं सबको साथ लेकर चलने के बेहतर प्रबंधन को जाता है। जगत प्रकाश नड्डा का पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में 6 वर्षों का कार्यकाल सफल व पार्टी हित में रहा है जोकि प्रशंसनीय है।”

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा, “भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र व भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है। साथ ही भारत दुनिया का सबसे ज़्यादा युवा आबादी का देश है और ऐसे में  भाजपा ने 45 वर्ष के युवा नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने का निर्णय लिया है। 5 बार के विधायक, छत्तीसगढ़ व सिक्किम जैसे राज्यों के प्रभारी, युवा मोर्चा में मेरे साथ महामंत्री व 2 बार कैबिनेट मंत्री के रूप में उनकी कार्यशैली अत्यंत प्रभावी रही है। मोदी जी राजनीति में 1 लाख युवाओं को लाने की बात करते हैं। ऐसे में नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से युवाओं में खासकर “जैंजी” में एक सकारात्मक व मजबूत संदेश गया है। नितिन नबीन के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से यह साफ़ हो गया कि भाजपा की कथनी और करनी में कोई फ़र्क़ नहीं है। हमारे लिए राजनीति सत्ता नहीं सेवा का माध्यम है और भाजपा का हर कार्यकर्ता इसी मूल भाव के साथ राष्ट्रसेवा में समर्पित है। आज मोदी जी के रूप में भाजपा के पास दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता है और नितिन नबीन के वृहद राजनैतिक अनुभव का लाभ भी पार्टी को अवश्य मिलेगा जिसके चलते भाजपा आगामी चुनावों में जीत हासिल कर जनकल्याण व विकसित भारत के अपने मिशन को और आगे बढ़ाएगी।”

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *