Spread the love

रोहड़ू। कार्यकारी दंडाधिकारी एवं नायब तहसीलदार उप तहसील जांगला, जिला शिमला द्वारा जांगला बाजार में एंटी चिट्टा अवेयरनेस वॉकथन का शनिवार को आयोजन किया गया। इसमें राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जांगला, गायत्री पब्लिक हाई स्कूल जांगला और सरस्वती विद्या मंदिर जांगला के विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली के माध्यम से चिट्टे के दुष्परिणाम के बारे में स्थानीय लोगों को रैली के माध्यम से जागरूक किया।

इस अवसर पर नायब तहसीलदार जांगला सतपाल राणा, प्रधानाचार्य एवं स्टाफ राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जांगला, इंचार्ज पुलिस चौकी जांगला दीपक शर्मा, प्रधानाचार्य एवं स्टाफ गायत्री पब्लिक हाई स्कूल जांगला, प्रधानाचार्य एवं स्टाफ सरस्वती विद्या मंदिर  जांगला, विजय शर्मा प्रधान नवयुवक मंडल नंडला, शीशम देवी प्रधान महिला मंडल नंडला, व्यापार मंडल जांगला, सदस्य ग्राम पंचायत जांगला और स्थानीय जनता विशेष रूप से उपस्थित रहे। रैली के अंत में सभी स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा नशे के खिलाफ अपने विचार रखे गए।

अंत में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जांगला के प्रधानाचार्य परम देव शर्मा ने रैली को संबोधित किया और स्थानीय लोगों एवं जनता को इस महिम में सहयोग करने की अपील की। तत्पश्चात नायब तहसीलदार जांगला सतपाल राणा ने रैली को संबोधित किया और चिट्टा मुक्त हिमाचल बनाने में रैली में उपस्थित सभी लोगों से अपील की।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *