Spread the love

कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 4 दिसम्बर के प्रचंड विरोध प्रदर्शन की तैयारियां तेज 

नूरपुर में भाजपा संगठनात्मक बैठक में रणनीति पर हुई विस्तृत चर्चा

नूरपुर। भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक जिला नूरपुर की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को नूरपुर में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने की। बैठक में पार्टी संगठन से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 

बैठक का मुख्य फोकस 4 दिसम्बर को धर्मशाला में कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में होने वाले प्रचंड विरोध प्रदर्शन की तैयारियों पर रहा। प्रदेश नेतृत्व ने निर्देश दिया कि विधानसभा क्षेत्र से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए ताकि जनता की आवाज को सशक्त रूप से उठाया जा सके।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता यह समझने में असमर्थ है कि वर्तमान कांग्रेस सरकार अपने तीन वर्ष के कार्यकाल का जश्न किस आधार पर मना रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के इन तीन वर्षों में युवाओं, महिलाओं, बेरोजगारों, किसानों, अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग सहित समाज के हर तबके को केवल परेशानियां ही मिली हैं।

डॉ. बिंदल ने कहा कि सत्ता में आने के बाद से अब तक कांग्रेस सरकार एक भी ऐसी सार्वजनिक हित की योजना नहीं ला सकी, जिससे लोगों को किसी प्रकार की राहत मिल सके। कर्मचारी, सेवानिवृत्त कर्मचारी और सैनिक वर्ग भी सरकार की नीतियों से निरंतर परेशान हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय उत्सव में व्यस्त है। 

बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया तथा जमीनी स्तर पर बूथ संरचना को सुदृढ़ करने के लिए अपने सुझाव साझा किए।

इस बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक सुलह विपिन सिंह परमार, सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, पूर्व मंत्री राकेश पठानिया, भाजपा उपाध्यक्ष बिहारी शर्मा सहित नूरपुर जिला भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

बैठक के दौरान आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी सहमति बनी और यह संकल्प दोहराया गया कि पार्टी जनता के हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *