Spread the love

रिकांगपिओ। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने बुधवार को किन्नौर जिला की रिब्बा पंचायत में देवता कसूराज जी के इष्ट कंडे में 7 दिवसीय फुलायच उत्सव के दूसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार देव परंपराओं के सरंक्षण व संवर्धन के लिए प्रयासरत है और आयोजित होने वाले देव उत्सवों व त्यौहारों में हर संभव सहायता प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि हम सभी को हमारी समृद्ध देव संस्कृति पर गर्व होना चाहिए और सूचना प्रौद्योगिकी के इस आधुनिक युग में इस प्रकार के उत्सव विशेष स्थान रखते हैं जिससे जहां संस्कृति को सरंक्षण प्राप्त होता है वहीं आपसी मेल-जोल, प्यार व भाईचारे को भी संबल मिलता है।

राजस्व मंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार निर्धन, भूमिहीन व उपेक्षित वर्गों के उत्थान व कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही और वन अधिकार अधिनियम-2006 के तहत लोगों को जमीन का मालिकाना हक प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने स्थानीय लोगों से वन अधिकार अधिनियम-2006 का लाभ उठाने के लिए आगे आने को कहा।

इसके अलावा कैबिनेट मंत्री ने नौ तोड़ अधिनियम 1968, 73वीं पंचायती राज अधिनियम जिससे महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्राप्त हुआ, मनरेगा एक्ट 2005, सूचना का अधिकार 2005 के बारे में उपस्थित लोगों को विस्तृत जानकारी प्रदान की और कहा कि कांग्रेस सरकार आम जनता की सरकार है जिसने सदैव लोगों के हितों की रक्षा की है और उपेक्षित वर्गों के साथ मजबूती के साथ खड़ी रही है। 

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर, किनफेड अध्यक्ष चंद्र गोपाल नेगी, जनजातीय सलाहकार परिषद के सदस्य डॉ. सूर्या बोरस नेगी, जिला परिषद सदस्य हितैष नेगी, अधिशाषी अभियंता विद्युत टाशी छोदूप नेगी, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण दिनेश सेन, उप निदेशक उद्यान भूपेंद्र नेगी, उप निदेशक पशुपालन डॉ. अजय नेगी व रिब्बा ग्राम पंचायत की प्रधान राधिका नेगी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *