Spread the love

शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि प्राकृतिक आपदा के चलते अभी तक  प्रदेश को 5000 करोड़ रुपए का नुकसान आंका गया है और वर्तमान स्थिति के चलते इसके बढ़ने की आशंका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्यावरण सरंक्षण की बहुत जरूरत है। अवैध कटान व अवैध खनन पर पूरी तरह नज़र रखते हुए इस पर पूरी तरह रोक लगाने की आवश्यकता है। वे मंगलवार को यहां प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे।

कुलदीप राठौर ने कहा कि सड़कों के निर्माण इसकी गुणवत्ता पर भी कड़ी नज़र रखने की आवश्यकता है। भूस्खलन के ऐसे स्थलों को चिन्हित करने व समय पर उन जगहों को सुधारा जाना चाहिए जिससे नुकसान से बचा जा सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस आपदा के समय लोगों को राहत पहुंचाने के लिये दिन रात कार्य कर रही है पर इसके लिए केंद्र का सहयोग बहुत ही जरूरी है।

राठौर ने कहा कि प्रदेश में लोगों ने कांग्रेस की सरकार को चुना है और केंद्र को प्रदेश से चार लोकसभा व तीन राज्यसभा के सांसद भेजे हैं। इसलिए केंद्र सरकार को प्रदेश की दिल खोल कर मदद करनी चाहिए। उन्होंने प्रदेश के भाजपा सांसदों से आपदा के इस समय मे एकजुट होकर प्रदेश की मदद करने व केंद्र सरकार से प्रदेश को विशेष आर्थिक मदद करने का आग्रह किया हैं। उन्होंने कहा कि यह समय किसी भी प्रकार की राजनीति न कर प्रदेश के आपदा प्रभावित लोगों की मदद करने का है। 

शांता कुमार को राहुल गांधी पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं 

कुलदीप सिंह राठौर ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर शांता कुमार की टिप्पणी की आलोचना की है। राठौर ने कहा कि उनके नेता का अपमान करने का शांता कुमार को कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि शांता कुमार उम्र की उस दहलीज पर खड़े हैं, जहां उन्हें कोई भी बयान सोच समझ कर देना चाहिए।

राठौर ने कहा कि शांता कुमार न तो सफल मुख्यमंत्री रहे और न ही नेता के तौर पर अपना कार्यकाल तक पूरा कर पाए हैं। राठौर ने कहा कि शांता कुमार ने उनके नेता राहुल गांधी पर टिपणी कर अपनी संकीर्ण मानसिकता का परिचय दिया है। शांता कुमार क़े मुख्यमंत्रित्व काल में सेब बागवानों पर किये गए उनके अत्यचार, बागवानों पर बरसाई गई गोलियों के जख्म आज भी ताजा हैं। प्रदेश के बागवान उन्हें कभी भी इसके लिये उन्हें माफ नही करेंगे।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष हैं और कांग्रेस उनका किसी भी स्तर पर अपमान सहन नही कर सकती। उन्होंने कहा कि शांता कुमार को अपनी इस टिप्पणी के लिये राहुल गांधी से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *