0-4608x2592-0-0-{}-0-12#
Spread the love

चंबा। चंबा जिला के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डलहौजी के समीप स्थित वोटिंग पॉइंट तलेरु को गोविंद सागर तथा पौंग जलाशय की तर्ज पर वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों के लिए विकसित किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में उप मुख्य सचेतक एवं सामान्य विकास समिति के अध्यक्ष केवल सिंह पठानिया ने वोटिंग पॉइंट तलेरु में विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करने के उपरांत यह बात कही। 

पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में राज्य सरकार प्रदेश के समान और संतुलित विकास को सुनिश्चित बना रही है। राज्य सरकार जल संसाधनों तथा विद्युत परियोजनाओं से प्रदेश की आर्थिकी को सशक्त बनाने के लिए आवश्यक कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि गत दोनों शिमला में हुई सामान्य विकास समिति की बैठक के दौरान चंबा जिला से संबंधित दो मद चर्चा में आए थे। इनमें वर्ष 2022 के दौरान 4 करोड़ की धनराशि से निर्मित हुए हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के भलेई स्थित होटल का संचालन तथा वोटिंग पॉइंट तलेरु से संबंधित विषय शामिल थे। 

केवल पठानिया ने कहा कि इन दोनों स्थलों का निरीक्षण करने के पश्चात अब आगामी बैठक में भलेई स्थित होटल का संचालन पर्यटन विकास निगम से करवाने तथा वोटिंग पॉइंट तलेरु को सोसाइटी मोड़ के माध्यम से गोविंद सागर तथा पोंग जलाशय की तर्ज पर शिकारा, क्रूज इत्यादि सुविधाओं को विकसित करने के लिए प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 

उन्होंने यह भी कहा कि तत्कालीन उपायुक्त देवेश गुप्ता द्वारा वोटिंग पॉइंट सोसाइटी के लिए तैयार किए गए समझौता ज्ञापन में सभी आवश्यक प्रावधानों को सुनिश्चित बनाया गया था जो किसी भी क्षेत्र में प्राकृतिक संसाधनों एवं स्थानीय लोगों के हित में आवश्यक रहते हैं। 

इस अवसर पर अध्यक्ष भलेई माता मंदिर प्रबंधन कमेटी कमल ठाकुर, एसडीएम सलूनी चंद्रवीर सिंह, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा, कृषि उपनिदेशक भूपेंद्र सिंह, परियोजना निदेशक आत्मा ओम प्रकाश साहित वॉटर स्पोर्ट्स सोसाइटी के सदस्य उपस्थित रहे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *