Spread the love

शिमला। हिमालयन ट्राइब फाउंडेशन प्रदेश के पहाड़ों को प्लास्टिक का पहाड़ बनने से रोकगा। खासकर धार्मिक यात्राओं के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा फैलाए जा रहे प्लास्टिक के कचरे को पनपने नहीं देगा। हिमाचल प्रदेश में हिमालयन ट्राइब फाउंडेशन एक मात्र एनजीओ है जो हर वर्ष धार्मिक यात्राओं के दौरान सफाई अभियान चलाकर सैंकडों कट्टे में प्लास्टिक के कचरे रि-साइकल के लिए लाया गया। जो अपने आप में मील का पत्थर साबित हुआ। हिमालयन ट्राइब फाउंडेशन ने इस बार भी 19 से 23 जुलाई तक श्रीखंड यात्रा मार्ग पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस बात की जानकारी हिमालयन ट्राइब फाउंडेशन के संस्थापक आरपी नेगी युल्लाम ने दी। उन्होंने कहा कि हाल ही में किन्नौर के युला कंडा, भावा, रामपुर समेत अन्य क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया। गौरतलब है कि पिछले वर्ष हिमालयन ट्राइब फाउंडेशन ने पिछले साल श्रीखंड महादेव यात्रा मार्ग पर सफाई अभियान चलाया और यात्रियों द्वारा छोड़े गए प्लास्टिक कचरे को हटाया।

आरपी नेगी युल्लाम ने कहा कि इस बार श्रीखंड यात्रा के दौरान पार्वती कुंड को स्वच्छ बनाने और इस क्षेत्र में 500 कट्टे प्लास्टिक कचरे एकत्रित करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि कूड़े के बढ़ते ढेर के साथ, स्थिति हर साल बदतर होती जा रही है। ऐसे में हमारा लक्ष्य सिर्फ़ क्षेत्र को साफ़ करना नहीं है, बल्कि इन प्रयासों के माध्यम से यह संदेश भी देना है कि मानव बस्तियों से दूर, ऐसे पवित्र और मनोरम स्थानों पर पर्यावरण की रक्षा करना ज़रूरी है। इसके साथ-साथ हिमालय की गोद में से धार्मिक स्थलों को कूड़ मुक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि चाहे धार्मिक स्थल हों या पर्यटन स्थल, पर्यटकों को प्लास्टिक का कम से कम इस्तेमाल सुनिश्चित करना चाहिए। आरपी नेगी युल्लाम ने प्रदेश की जनता से इस सफाई अभियान में जुड़ने की अपील भी की है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *