Spread the love

कहा – जेपी नड्डा और जयराम के आग्रह पर अमित शाह ने प्रदेश में भेजे हेलीकॉप्टर और सेना

बोले – मुख्यमंत्री स्पष्ट करें कि वह फोरलेन के विरोध या समर्थन में, सवाल की जलेबी ना बनाएं 

 भाजपा ने पिछले 48 घंटे में 2000 से अधिक राहत कीट क्षतिग्रस्त क्षेत्र में पहुंचाई : बिंदल

मंडी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आरोप लगाया है कि गत दिनों आई प्राकृतिक आपदा से निपटने में प्रदेश की कांग्रेस सरकार तेज गति से काम करने की जिम्मेवारी नहीं निभा पाई और राहत कार्य देरी से शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में जिस तरह से कार्य होने ‌चाहिए था, वह नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पहले दिन से फील्ड में कार्यरत हैं और घर-घर जा रहे हैं। इसको देखकर जरूर कांग्रेस सरकार ने अपना कार्य शुरू किया है। 

डॉ. बिंदल रविवार को मंडी जिले के नेरचौक बल्ह में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वे केंद्रीय मंत्री अमित शाह के आभारी हैं, जिन्होंने केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आपदा को लेकर बात की, केंद्रीय गृह मंत्री ने तुरंत हिमाचल प्रदेश में राहत कार्य एवं सेवा के लिए हेलीकॉप्टर पहुंचाए। 

मुख्यमंत्री स्पष्ट करें कि वह फोर लेन के विरोध या समर्थन में, सवाल की जलेबी ना बनाएं : डॉ. बिंदल

डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री स्पष्ट करें कि वह फोरलेन के विरोध या समर्थन में, सवाल की जलेबी ना बाएं। उन्होंने कहा कि लगातार कांग्रेस के नेता, मंत्री, पूर्व मंत्री हिमाचल में फोरलेन के कामों का विरोध कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में जंगल कटन और अवैध खनन पर रोक क्यों नहीं लग रहा ? जिस कारण आज इस त्रासदी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 25 नेशनल हाईवे का काम चल रहा है जिनकी कुल लंबाई 2592 किलोमीटर है। इसमें से 785 किलोमीटर एनएचएआई, 1238 किलोमीटर मोर्थ और 569 किमी. सीमा सड़क संगठन द्वारा बनाए जा रहे हैं। इनके निर्माण और रखरखाव के लिए एक लाख करोड़ पहले ही आवंटित हो चुके हैं। मुख्यमंत्री को स्पष्ट करना चाहिए कि ऐसे विकास कार्यों एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़कों को क्या वह नकारते हैं?

भाजपा ने पिछले 48 घंटे में 2000 से अधिक राहत किट क्षतिग्रस्त क्षेत्र में पहुंचाई :‌ डॉ. बिंदल

डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि भाजपा ने पिछले 48 घंटे में 2000 से अधिक राहत किट आपदाग्रस्त क्षेत्रों में पहुंचाई। सोमवार को भाजपा के कार्यकर्ता 5000 से अधिक राहत सामग्री इन इलाकों में पहुंच जाएंगे। इसमें बड़ी और छोटी दो प्रकार की सामग्री है, जिसमें 10 किलो चावल, 10 किलो आटा, 1 किलो नमक, 1 लीटर तेल, 2 किलो दाल, मसाले, मोमबती इत्यादि की एक पूरी किट बनाकर एक परिवार को ये राशन है। जल्द भाजपा बर्तन, कंबल देना और सामूहिक रसोई की भी शुरूआत करने जा रही है। इस कार्य की देखरेख के लिए भाजपा की तीन टीमें फील्ड में काम कर रही है। इनमें सिराज विधानसभा क्षेत्र में डॉ. राजीव बिंदल, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर, विधायक इंदर सिंह गांधी, प्रदेश सचिव एवं पूर्व विधायक राजेश ठाकुर, प्रदेश सचिव डॉ. संजय ठाकुर एवं प्रदेश सचिव सुमित शर्मा रहेंगे। नाचन विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विधायक रणधीर शर्मा, विधायक राकेश जम्वाल एवं त्रिलोक जमवाल द्वारा करेंगे और करसोग विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता बलबीर वर्मा और विधायक लोकेंद्र कुमार शामिल हैं। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *