कहा – कार्यकाल देगा यश, संघर्ष और चुनौतियां,
पंडित डोगरा ने अंक गणना देख किया चापलुसों और चाटुकारों से सावधान
बोले – विवेक से लिए फैसले से बढ़ेगी प्रतिष्ठा, वाणी पर संयम रखने को भी कहा
शिमला। हिमाचल प्रदेश भाजपा की कमान संभालने वाले डॉ. राजीव बिंदल को लेकर जाने माने अंक ज्योतिषी एवं वशिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष पंडित शशिपाल डोगरा अंक गणित को हिसाब से आकलन किया है। उनके मुताबिक अंक गणना कहती है कि डॉ. बिंदल का यह तीसरा कार्यकाल यश, संघर्ष और चुनौतियों वाला रहेगा। उनकी गणना कहती है कि शनि अंक के प्रभाव से संगठन को अंदर और बाहर विरोध व चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। विशेष रूप से चापलूसों से सावधान रहने और फैसले सोच-समझकर लेने होंगे।
पंडित डोगरा ने प्रदेश भाजपा के 16वें अध्यक्ष के रूप में डॉ. राजीव बिंदल के निर्वाचन के बाद अहम गणना की है। डॉ. राजीव बिंदल का जन्म 12 जनवरी 1955 को हुआ है। अंक ज्योतिष के हिसाब से उनका 1+2=3 अंक बनता है जो गुरू का अंक है। वहीं भाग्यांक 6 बनता है, जो शुक्र का अंक है। उन्होंने कहा कि डॉ. बिंदल ने 30 जून को अपने मूलांक 3 पर नॉमिनेशन किया, जो एक शुभ संकेत है। 1 जुलाई 2025 को प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की गई। 1 अंक सुर्य का अंक है जो सत्ता नेतृत्व व नए शुरूआत का कारक है। वहीं 1+7+2+0+2+5=17=1+7=8 अंक, जो शनि का अंक है। शनि परिश्रम, संघर्ष अनुशासन व लंबी पारी का कारक है।
पंडित डोगरा को मुताबिक 1 अंक सूर्य का अंक व डॉ. बिंदल का मूलांक 3 जो गुरू का अंक है। इन दोनों अंकों के मेल के कारण नेतृत्व क्षमता कार्यकर्ता में प्रभाव व नई जिम्मेदारियों को बढ़ता है। वहीं मूलांक 3 के साथ 8 अंक शनि के कारण पुराने अनुभव से आगे बढ़ने के संकेत देता है। वहीं भाग्यांक 6 शुक्र के साथ 1 अंक सूर्य के साथ लोकप्रियता बढ़ा सकता है। ऐसे में महिलाओं के द्वारा संकट की स्थिति भी बढ़ा सकता है। वहीं बीजेपी का भी 1 अंक बनाता है जो सूर्य का ही अंक है। जहां पर भाजपा की आने वाले वर्षों में यश कीर्ति बढ़ेगी, वहीं पर पूर्णांक 8 शनि के अंक पर संगठन के भीतर व बाहर दोनों जगह सामूहिक विरोध व चुनौतियां का सामना करना पड़ेगा। कुछ चाटुकारों व चापलूसों से बचना होगा और निर्णय बड़े सोच समझ कर लेना होगा।
पंडित शशिपाल डोगरा की गणना कहती है कि 2025 का 2+0+2+5=9 अंक मंगल का अंक है, जो अग्नि तत्व है ऐसा में मंगल इस वर्ष में ऊर्जा व साहस को बढ़ा सकता है। डॉ. राजीव बिंदल अपने जीवन के 71वे वर्ष में चल रहे हैं जो 7+1=8 अंक जो शनि का अंक है। शनि जहां न्याय का कारक है वहीं चोट का कारक भी है दुर्घटना से बच के रहना होगा और वाणी पर संयम रखना होगा।
पं. शशिपाल डोगरा के मुताबिक नेता प्रतिपक्ष का मूलांक 6 है जो शुक्र का अंक है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का मूलांक 3 है, जो गुरु का कारक है। ये दोनों अंक शत्रु अंक है, जिस कारण आपस में मतभेद देगा और भाजपा में संकट आ सकता है। ऐसे में बड़ी सूझबूझ से चलना पड़ेगा। वहीं 14वां नेता 1+4=5 अंक बुध का अंक है। बुध चतुराई संवाद व रणनीतिक सोच देता है। उधर, 16वें अध्यक्ष 1+6=7 केतु का अंक। केतु अप्रत्याशित घटनाएं अचानक बदलाव गुप्त रणनीतियों का कारक है। 5+7=12=3 अंक गुरू का अंक। गुरू बुद्धि का कारक है। ऐसे में बड़े अनुभवी कार्यकर्ता व वरिष्ठ कार्यकर्ता को सम्मान देना होगा व साथ लेकर चलना होगा, तभी भविष्य में लाभ होगा और सफलता मिलेगी। उनके मुताबिक 3 अंक का बार-बार आना ईशारा कर रहा है कि यह कार्यकाल जहां यश और संघर्ष दोनों देगा, वही चुनौतियां भी आएगी। लेकिन अनुभवी नेतृत्व संगठन के सभी वर्गों को साथ लेकर चलना ही सफलता की राह खोलेगा। हर निर्णय सोच समझ कर लें। बाकी सर्वज्ञ तो ईश्वर है।
