Spread the love

शिमला। हिमाचल शिक्षक महासंघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की तथा महासंघ की विभिन्न मांगों के बारे में उन्हें अवगत करवाया।

उन्होंने प्रदेश के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना बहाल करने सहित अन्य वित्तीय लाभ प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।  

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *