Spread the love

शिमला। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी नई वेब सीरीज की शूटिंग को लेकर शिमला पहुंची हैं। रविवार को माल रोड स्थित टाउन हॉल और विलो बैंक के पास नई सीरीज के कुछ अहम दृश्य फिल्माए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में प्रशंसक और राहगीर परिणीति की एक झलक पाने के लिए उमड़ पड़े। 

आपको बता दें कि इससे पहले इसी वेब सीरीज की शूटिंग सोलन जिले के चायल की वादियों में भी हो चुकी है। अब आने वाले दिनों में रिज मैदान, मशोबरा, तत्तापानी और नालदेहरा की खूबसूरत वादियों में भी शूटिंग की जाएगी।

वेब सीरीज का निर्देशन रेंसिल डिसिल्वा कर रहे हैं, जबकि निर्माण की जिम्मेदारी सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा और सपना मल्होत्रा संभाल रहे हैं। बहल प्रोडक्शन हाउस के संचालक विशाल बहल ने बताया कि सीरीज की टीम अलग-अलग लोकेशनों पर शूटिंग कर रही है।

इस सीरीज में परिणीति के साथ ताहिर राज भसीन, अनूप सोनी, जेनिफर विंगेट, चैतन्य चौधरी, हरलीन सेठी और सोनी राजदान भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।

परिणीति चोपड़ा इससे पहले लेडीज वर्सेस रिकी बहल, इश्कजादे, शुद्ध देसी रोमांस, हंसी तो फंसी, दावत-ए-इश्क, किल दिल, मेरी प्यारी बिंदु, केसरी और साइना जैसी चर्चित फिल्मों में अपने अभिनय का जादू बिखेर चुकी हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *