Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग में वीरवार को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉक्टर चमन लाल गंगा रहे। इस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विभाग की सभी कक्षाओं बी.एड., एम.ए. एजुकेशन तथा एम.एड. के विद्यार्थियों ने भाग लिया। 

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को डॉ. अंबेडकर के जीवन, संविधान निर्माण में उनके योगदान, समाज सुधार प्रयासों और उनके प्रेरणादायक विचारों से अवगत कराना था। प्रतियोगिता में कुल छह टीमों ने भाग लिया, और यह आयोजन अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं रोचक रहा। प्रतियोगिता में ‘टीम संप्रभुता’ ने प्रथम स्थान, ‘टीम न्याय’ ने द्वितीय स्थान, तथा ‘टीम लोकतांत्रिक’ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंत में सभी प्रतिभागियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया गया, जो विभागाध्यक्ष  (डॉ.) चमन लाल बंगा द्वारा प्रदान किए गए।इस प्रतियोगिता का संचालन बी.एड. द्वितीय सत्र के विद्यार्थियों मासूम, स्वाति शर्मा, अमन कटारिया, लतीश, इंदु और उपांशु नेगी द्वारा सफलतापूर्वक किया गया, जिन्होंने अत्यंत अनुशासित एवं सुसंगठित रूप में कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। 

कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. राकेश कुमार सहायक आचार्य, शिक्षा विभाग रहे‌ उन्होंने प्रश्नोत्तरी का समग्र निर्देशन किया और प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर डॉ. युधवीर तथा डॉ. कनिका हांडा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस आयोजन में विभाग के विद्यार्थियों के अतिरिक्त विभाग के शोधार्थीगण ने भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों में सामाजिक न्याय, समानता, और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समझ और प्रतिबद्धता को प्रोत्साहन मिला।

कार्यक्रम के समन्वयक  डॉ. राकेश कुमार ने यह आश्वासन दियाl कि भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायक और शैक्षिक आयोजनों की श्रृंखला जारी रहेगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *