कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के शिक्षा, भाषा, कला एवं संस्कृति तथा लोक संपर्क विभाग के सचिव राकेश कंवर ने सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नग्गर और नथान का दौरा कर निरीक्षण किया।
उन्होंने विभिन्न कक्षाओं में जाकर बच्चों से संवाद किया और शिक्षण गतिविधियों की जानकारी ली। इसके बाद, उन्होंने नग्गर स्थित इंटरनेशनल रौरिक मेमोरियल ट्रस्ट संस्थान का दौरा किया और रौरिक आर्ट गैलरी सहित संस्थान में चल रही विभिन्न गतिविधियों का जायजा लिया।
इस अवसर पर उपायुक्त कुल्लू तोरूल एस. रवीश भी उपस्थित रहीं।
