शिमला। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को नई दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात की और उन्हें वायनाड से सांसद चुने जाने पर शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान विक्रमादित्य सिंह ने प्रियंका गांधी के साथ हिमाचल प्रदेश से जुड़े सरकारी और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की। विक्रमादित्य सिंह ने प्रियंका गांधी को राज्य सरकार की कल्याणकारी नीतियों और कार्यक्रमों की जानकारी भी दी।
